फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of murder hidden in SP leader's house

सपा नेता के घर में छिपा हत्यारोपी

Sun, 03 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder hidden in SP leader's house
सपा नेता के घर के बाहर खड़ी आरोपी की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दोहरे हत्याकांड का एक आरोपी भागकर सपा नेता के घर में जा छिपा। पकड़ने पहुंची देहात कोतवाली पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। करीब आधा घंटा बाहर ही खड़े रहने के बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस के इस रवैये को लेकर पीड़ित पक्ष में रोष है। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण ही हत्या के आरोपी खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ढमोला में चुनाव की रंजिश को लेकर एक पक्ष ने प्रधान पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें गुलफशां और गफ्फार की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि कई लोग चोटिल हो गए थे। पुलिस ने अनीस को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस चार अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


अब तक पांच लोग जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि 11 हत्यारोपी अब भी फरार हैं। देहात कोतवाली पुलिस पर फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। शनिवार की दोपहर पीड़ित पक्ष के लोगों ने हत्या के मुख्य आरोपी जुल्फान को नवाब गंज चौक पर कार से जाते देखा। उन्होंने तुरंत देहात कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दे दी और हत्यारोपी का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा होने की भनक लगते ही जुल्फान नवाब गंज के पास ही स्थित सपा नेता के घर के बाहर कार खड़ी कर अंदर जा घुसा। इस दौरान पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग भी वहां पहुंच गए और उसके निकलने का इंतजार करने लगे। करीब एक घंटे बाद देहात कोतवाली के दरोगा गुलाब सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे, जो हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए सपा नेता के घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। करीब आधा घंटे तक हत्यारोपी के बाहर निकलने का इंतजार कर पुलिस लौट गई। 

 नेता का इशारा मिलते ही लौटी पुलिस ः सहारनपुर। जिस समय पुलिस हत्यारोपी को पकड़ने के लिए नेता के घर के बाहर डेरा डाले हुए थी। उसी दौरान नेताजी के घर के भीतर से एक युवक बाहर आया, जो दरोगा गुलाब सिंह को जीप में से उतारकर किनारे ले जाकर अलग से बात करने लगा।  इसके तुरंत बाद दरोगा अपनी टीम के साथ कोतवाली लौट गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक को उस नेता ने ही भेजा था।

नेता के इशारे पर ही पुलिस लौटी है। पुलिस के इस रवैये को लेकर पीड़ित पक्ष में रोष है। पीड़ित पक्ष के हाजी इंतजार प्रधान, हाजी गालिब, हाजी जब्बार, मुनव्वर ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते हत्यारोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। बताया कि वह मामले में एसएसपी से शिकायत करेंगे। 


अधिकारी कहिन
ढमोला प्रकरण में हत्यारोपी के एक नेता के घर में छिपने तथा पुलिस के बिना गिरफ्तार किए लौटने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले में देहात कोतवाली से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही फरार चल रहे सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाएंगे। 
- प्रदीप कुुमार यादव, एसएसपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed