फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   accident me girl ke death

ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत, मां-बाप जख्मी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
accident me girl ke death
थाना सदर क्षेत्र के आईटीसी रजवाहा पटरी रोड पर सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे विधायक की कोठी के सामने ट्रक की टक्कर के बाद बाइक पर सवार बच्ची की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश की गई और चालक को पीटा गया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया। भीड़ ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में घायल लोगों को वहां मौजूद विधायक और कुछ अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा के पंचकुला क्षेत्र के गांव बड़ौत निवासी लाल सिंह उर्फ रोहताश अपनी पत्नी पुष्पा और दो बेटियों चार वर्षीय मानसी एवं ढाई वर्षीय दीप्ति को लेकर जिले के बड़गांव में स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर सवार ये लोग आईटीसी रोड रजवाहा पटरी पर विधायक रवींद्र कुमार मोल्हू की कोठी के सामने कोरी माजरा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को साइड मार दी। इससे बाइक पलट गई और ढाई वर्षीय बच्ची दीप्ति ट्रक के नीचे आकर कुचली गई। मां पुष्पा और पिता लाल सिंह भी जख्मी हो गए।

विधायक घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल
इस घटना के बाद विधायक रवींद्र कुमार मोल्हू, जोन कोआर्डीनेटर नरेश गौतम और वहां मौजूद रहे गुरुदयाल अपनी गाड़ियों से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया। उधर, सीओ द्वितीय अमित नागर भी सदर प्रभारी के साथ जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

दोनों बहनों ने ही की थी नाना के यहां जाने की जिद
बाइक सवार घायल लाल सिंह ने बताया कि दोनों बहनों ने ही नाना के यहां जाने की जिद की थी। बच्चों को नाना के यहां ले जाने के लिए ही वह बाइक पर ससुराल के लिए निकला था। बेटी मानसी दूर छिटक गिरने से बच गई। आगे बैठी मानसी सड़क के कच्चे हिस्से में गिरी थी। कुछ ही देर में कोरी  माजरा, गलीरा रोड, आईटीसी रोड सहित आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।


 क्षेत्रवासियों ने ट्रक ले जाने का प्रयास कर रहे चालक को दबोचकर उसकी धुनाई शुरू कर दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन थाना सदर प्रभारी सहित अन्य पुलिस फोर्स पहुंचने से भीड़ को काबू कर मामला शांत कराया गया। ट्रक चालक पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed