{"_id":"5bfaefd5bdec2241703a5126","slug":"91543172053-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह से दुल्हन के लाखों रुपये के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह से दुल्हन के लाखों रुपये के आभूषण चोरी
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में लाखों रुपये कीमत के आभूषण रखे हुए थे। बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो बैंक्वेट हाल के सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार रात आजाद कालोनी निवासी उद्यमी एवं सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष जमशेद मलिक की बेटी की शादी का समारोह अंबाला रोड स्थित बैंक्वेट हाल में चल रहा था। समारोह के दौरान दुल्हन के आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। यहां तक कि गेट पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाने लगी तथा पुलिस को सूचना दी गई।
कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बैंक्वेट हाल में लगे सीसीटीवी के बारे में जानकारी ली। लेकिन सिर्फ मुख्य द्वार पर लगे दो सीसीटीवी चलते हुए मिले, जबकि बैंक्वेट हाल में लगे अन्य सभी कैमरे बंद मिले। पुलिस रात तक गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करती रही। लेकिन चोर का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि दुल्हन की रिश्तेदार के हाथ में बैग था, जिसमें गहने बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। अभी एक महिला संदिग्ध नजर आ रही है। उसके बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।