फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोतवाली में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

कोतवाली में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे

Sun, 22 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
कोतवाली में बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली में अव्यवस्थाएं देख एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी भी बंद मिले और आनलाइन एफआईआर का कार्य भी बंद नहीं मिला। एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

शनिवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कोतवाली पहुंचकर यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की तो कैमरे बंद और खराब मिले। कार्यालय के ठीक सामने और कर्मचारियों की बैरक में दोपहिया वाहन खड़े मिले। कंप्यूटर आपरेटर द्वारा एफआईआर और जीडी आनलाइन लिखे जाने के बारे में इंटरनेट की समस्या बताई गई। कार्यालय में रखे रिकार्ड पर काफी धूल जमी थी और रिकार्ड बेहतर नहीं था। कर्मचारियों की बैरक में पंखों पर धूल जमी थी और ट्यूबलाइट खराब मिली। रजिस्टर नंबर चार को देखने पर मालूम हुआ कि थाने पर लंबित मुकदमों की संख्या काफी है। समाधान दिवस में शिकायतकर्ता नहीं मिले। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी को क्षेत्र में समाधान दिवस का प्रचार करने, कोतवाली में मिलीं कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली परिसर में बने आवासों की मरम्मत के लिए आंकलन कर प्रस्ताव कार्यालय में भेजने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed