फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मवेशी लूट कर भाग रहे बदमाशों ने युवक को कुचला, मौत

मवेशी लूट कर भाग रहे बदमाशों ने युवक को कुचला, मौत

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मवेशी लूट कर भाग रहे बदमाशों ने युवक को कुचला, मौत
मवेशी लूट कर भाग रहे बदमाशों ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मगनपुरा गांव से मवेशी लूटकर भाग रहे बदमाशों ने एक युवक को सामने आने पर ट्रक से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया और तीन मवेशी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची, जबकि बादशाही बाग पुलिस चौकी से मगनपुरा गांव की दूरी करीब आधा किमी होगी। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष बना है।
इस दुस्साहसिक वारदात को बदमाशों ने सोमवार रात डेढ़ बजे के लगभग अंजाम दिया। मगनपुरा गांव निवासी मुकर्रम पुत्र शहजाद के घेर से चार मवेशियों को खोलकर बदमाश उन्हें एक ट्रक में लाद रहे थे। बदमाश दो भैंसों और एक गाय को ट्रक में लाद चुके थे, जबकि एक भैंस को लादने में लगे थे। इसी दौरान आहट सुनकर पास में ही स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख के मकान के चौकीदार शरीफ की आंख खुल गई। वह बाहर निकल देखने के लिए जब दरवाजे पर पहुंचा, तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर उसने पास में ही रहने वाले तनवीर उर्फ भूरा (35) पुत्र शब्बीर को आवाज लगाई। तनवीर घर से बाहर निकला तो देखा कुछ लोग ट्रक में मवेशियों को लाद रहे हैं। वह शोर मचाता हुआ उनकी तरफ दौड़ पड़ा। बदमाशों तनवीर को अपनी ओर आते देख चौथे मवेशी को वहीं छोड़कर ट्रक लेकर भाग खड़े हुए। तनवीर के सामने आने पर बदमाशों ने उसे ट्रक के नीचे कुचल दिया और तीन मवेशी लेकर फरार हो गए। घायल को परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दोनों घटनाएं अलग है। मवेशी चोरी किए गए हैं। पीड़ित की तहरीर लेकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, मृतक तनवीर को अज्ञात वाहन ने कुचला है। मृतक के परिजनों ने पीएम नहीं कराया। उन्होंने हादसे की तहरीर दी है। - अनिल कुमार, थाना प्रभारी मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते माह में हुई चोरियां
- एक माह पूर्व मगनपुरा निवासी अफसर की भैंस चोरी।
- दो माह पूर्व टांडा गांव से भूप सिंह एवं फतेहपुर गांव निवासी टांटी की भैंस चोरी।
- शेरपुर पेलो गांव से पिछले दिनों जाहिद का भैंसा चोरी।
- मगनपुरा गांव से ही अशरफ भैंस चोरी।
- माह पूर्व मगनपुरा से जुबैर की एक भैंस चोरी
- ढाई महीने पहले बादशाहीबाग के पास स्थित फूलसा बाबा पीर की मजार से भैंस चोरी।
- मगनपुरा गांव से ही जुल्फान की भैंस चोरी की गई थी। छज्जा गांव निवासी सुभाष का रविवार को यमुमना नदी में भैंसा लूट लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed