{"_id":"5b3d224e4f1c1bad288b4af4","slug":"91530733134-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लकड़ी कारोबारी से फोन करके एक करोड़ एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी रंगदारी मांगने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के चौक बंजारान निवासी लकड़ी कारोबारी कासिफ अफजाल ने आरोप लगाया कि 29 जून को मंडी कोतवाली क्षेत्र के चांद बंजारा नाम के व्यक्ति ने फोन करके उसके साथ गाली गलौज की। उससे एक करोड़ एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने एवं हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी चांद बंजारा की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की शाम को स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास चांद के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मंडी कोतवाली में पहले भी बलवा, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, मारपीट, छेड़छाड़, रंगदारी मांगने, गुंडा एक्ट समेत 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।