फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धारदार हथियार से हमला कर गाय को किया जख्मी

धारदार हथियार से हमला कर गाय को किया जख्मी

Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
धारदार हथियार से हमला कर गाय को किया जख्मी
नानौता। गांव कुआंखेड़ा में शनिवार रात करीब 8 बजे एक गाय गांव के ही एक किसान के खेत में घुस गई। बताया जाता है कि खेत में गाय को घुसा देख गुस्साएं किसान ने धारदार हथियार से गाय को घायल कर दिया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने गाय की गंभीर हालत देखकर डायल 100 पुलिस को बुलाया तो वहीं गांव में भी यह सूचना फैल गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाय की गंभीर हालत देख हंगामा किया। उधर सूचना पर सीओ गंगोह राजेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल मयफोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गाय को ग्रामीणों की मदद से गांव के ही किसान के घेर तक पहुंचवा कर निजी पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज शुरू कराया। उधर, पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल का कहना है कि जांच उपरांत आरोपी किसान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed