फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन को आजीवन कारावास

हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन को आजीवन कारावास

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन को आजीवन कारावास
हत्या की कोशिश में पति सहित तीन को आजीवन कारावास
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विवाहिता को जलाकर उसकी हत्या की कोशिश के मामले में अदालत ने पति सहित तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही ढाई लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पालम सिंह राणा और मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि मोहल्ला पठानपुरा निवासी गजाला की शादी पठानपुरा के ही शमशीद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह सऊदी अरब चला गया। कुछ दिन बाद वापस आया तो वह गजाला को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 जुलाई 2014 को शमशीद ने किला निवासी इमरान के साथ मिलकर गजाला को मारपीट कर घायल कर दिया और 31 जुलाई की रात 12 बजे शमशीद गजाला को बहनोई शमीम और इमरान के साथ अलग कमरे में जाने को कहने लगा। उसने विरोध किया तो तीनों लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद गजाला चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसके भाई फहीम को जानकारी दी। इसके बाद उसे चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। यहां लंबे उपचार के बाद उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में फहीम ने शमशीद, इमरान और शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. राकेश कुमार नैन ने सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह भी कहा गया कि जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी तथा अर्थदंड जमा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed