फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बर्फ फैक्ट्री पर छापा, लाखों की बिजली चोरी पकड़ी

बर्फ फैक्ट्री पर छापा, लाखों की बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 06 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बर्फ फैक्ट्री पर छापा, लाखों की बिजली चोरी पकड़ी
बर्फ फैक्ट्री पर छापा, लाखों की बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने शुक्रवार रात में नाला पटरी स्थित बर्फ फैक्ट्री पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार रात को विद्युत निगम की टीम ने अधिशासी अभियंता एके वर्मा के नेतृत्व में अंबाला रोड पर नाले पटरी पर स्थित सरस्वती आइस फैक्ट्री पर छापा मारा। छापा लगते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर लगे विद्युत संयोजन की जांच की। लेकिन मीटर लगा होने के बावजूद डायरेक्ट बिजली चोरी कर 12.5 हार्स पावर की मोटर चलती हुई पाई गई। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस ने विरोध करने वालों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

टीम ने फैक्ट्री पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है तथा बिजली चोरी के आरोप में फैक्ट्री मालिक बिजेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि आरोपी ने एक कुएं में मोटर लगा रखी थी। इसका न्यूनतम हार्स पावर के आधार पर जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed