{"_id":"5ad4f2884f1c1b66098b4ef0","slug":"91523905160-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
सहारनपुर। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुजफ्फरनगर के बसंत विहार निवासी युवती का कहना है कि कुछ माह पूर्व उसकी शादी सहारनपुर के हकीकत नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि पति और ससुरालियों ने कई बातें छुपाकर धोखे से शादी की और फिर दहेज में कार की मांग करने लगे। मना करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर पति, सास और ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति ने मारपीट की और उसका तीन माह का गर्भ गिरा दिया। मारपीट करने के बाद उसे निकाल दिया। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।