फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एनएचएआई के खाते से करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस ने की गुपचुप कार्रवाई

एनएचएआई के खाते से करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस ने की गुपचुप कार्रवाई

Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई के खाते से करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस ने की गुपचुप कार्रवाई
करोड़ों के गबन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन


सहारनपुर। भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर एनएचएआई के इंडसइंड बैंक के खाते से चार करोड़ रुपये से अधिक के गबन के मामले में पुलिस ने अब गुपचुप कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने मुंबई में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ की और लगभग 7 लाख रुपये बरामद किए। सहारनपुर लाकर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक बैंक अधिकारी गौरव गर्ग भी शामिल था।
सदर कोतवाली पुलिस एक आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास्तव को 8 दिन की रिमांड पर लेकर मुंबई पहुंची। जहां पुलिस के हाथ एक अन्य आरोपी भी लग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लगभग 7 लाख रुपये भी बरामद किए, लेकिन पुलिस आठ की बजाय चार दिन में ही रिमांड खत्म कराकर ओमप्रकाश को जेल भेज दिया। यही नहीं मुंबई से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया । सदर पुलिस की कार्रवाई की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और कुछ धनराशि भी बरामद की गई है। अभी रिपोर्ट उनके पास नहीं मिल सकी है। कुछ गिरफ्तारियां भी होनी हैं। मुजफ्फरनगर की इंडसइंड बैंक में एनएचएआई के खाते से सहारनपुर के भूमि अध्याप्ति अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी चेक से पांच बार चार करोड़ रुपये से अधिक रुपये का गबन किया गया था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के गबन को पुलिस ने दबा दिया
सदर कोतवाली पुलिस ने पिछले वर्ष हुए शिक्षा विभाग एवं नगर निगम में लगभग 96 लाख रुपये के मामले को पूरी तरह से दबा दिया। पुलिस ने उस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन एक रुपये की भी बरामदगी नहीं की। न ही किसी बैंक कर्मचारी को ही आरोपी बनाया। जबकि मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed