फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन के आरोपी के घर की कुर्की

अवैध खनन के आरोपी के घर की कुर्की

Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोपी के घर की कुर्की
सहारनपुर। अवैध खनन करने के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नौ करोड़ रुपये के बकायेदार मुकेश जैन के घर की कुर्की कर ली गई। यह कार्रवाई एसडीएम सदर के द्वारा की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हुआ है, जिसमें अनेक लोगों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। बकाया न चुकाने वाले कई लोगों पर प्रशासन संपत्ति जब्त करने के साथ ही कुर्की तक की कार्रवाई कर चुका है। जिनपर कार्रवाई हुई है उनमें एमएलसी और उसके रिश्तेदार भी शामिल हैं। मगर अभी भी कई बकायेदार ऐसे हैं, जिनपर कार्रवाई किया जाना बाकी है। पट्टा धारक रहे मुकेश जैन पर नौ करोड़ रुपये का बकाया है, जो अभी तक नहीं चुकाए हैं। इस पर एसडीएम सदर ने मुकेश के घर की कुर्की की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रशासन के शिकंजा कसने से बकायेदारों में खलबली मची हुई है। वे भागे-भागे फिर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अनेक बकायेदारों ने कुर्की के डर से अपना कीमती सामान सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ लोग कार्रवाई से बचने के लिए सियासी संरक्षण भी तलाश रहे हैं, जबकि कुछ शरणागत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

241 करोड़ की आरसी जारी हुई
जनपद में कुल 19 पट्टेधारक चिह्नित किए गए थे, जिनपर 241 करोड़ रुपये की आरसी जारी की गई थी। मगर प्रशासन अभी तक पांच से सात लोगों पर ही संपत्ति जब्त करने और कुर्की की कार्रवाई कर सका है। ऐसे में शेष लोगों पर कार्रवाई करने में हो रही लेटलतीफी से प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जो भी लोग बकायेदार हैं किसी को बख्शा नहीं जाएगा सबके विरुद्घ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed