फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन में जारी आरसी की धनराशि वसूलने की कार्रवाई तेज

अवैध खनन में जारी आरसी की धनराशि वसूलने की कार्रवाई तेज

Fri, 24 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में जारी आरसी की धनराशि वसूलने की कार्रवाई तेज
सहारनपुर। जिले में अवैध खनन के मामले में जारी आरसी की धनराशि वसूलने के लिए कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन ने खनन कर्ताओं के रायल्टी आफिसों को भी कुर्क करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में हुए अवैध खनन को लेकर करीब 240 रुपये के वसूली प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। बकाए दारों में महमूद अली, वहीद, मौहम्मद इनाम, महबूब आलम, अमित जैन, विकास अग्रवाल, वाजिद अली, वाजिद अली, नसीम, दिलशाद, पुनीत जैन, मुकेश जैन आदि शामिल हैं। इसमें शामिल कुछ बकाएदारों की संपत्तियों को तो कुर्क कर लिया गया है, जबकि कुछ बकाएदारों की संपत्ति नहीं पाई गई है। वसूली प्रमाण पत्र की धनराशि की वसूली के लिए बेहट के तहसीलदार इन बकाएदारों की संपत्तियों को तलाश कर रहे हैं। इस बीच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को किसी ने बकाएदारों के रायल्टी कार्यालयों की जानकारी दी। शिकायत करने वाले ने बताया कि यह संपत्ति बकाएदारों की हो सकती है। इस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एसडीएम बेहट को इस सूचना की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि यह संपत्तियां बकाएदारों की है तो उन्हें भी कुर्क करा लिया जाए।
विज्ञापन


भू उपयोग बदलने जाने की जांच शुरू
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित सत्संग भवन की भूमि के लैंड यूज चेंज होने की जांच शुरू हो गई है। वर्ष 2013 में उप जिलाधिकारी द्वारा 6.1570 हेक्टेयर भूमि का भू उपयोग बदला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चुनहैटी गाड़ा स्थित सत्संग भवन की इस भूमि को अपने सचिव के नाम से खरीदा गया था। इस भूमि को जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 143 के तहत उपजिलाधिकारी सदर ने एक ही बार में 6.1570 हेक्टेयर भूमि को कृषि से अकृषि भूमि घोषित कर दिया था। जबकि नियमानुसार 5.12 हेक्टेयर से अधिक जमीन का भू उपयोग नहीं बदला जा सकता है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी पीके पांडे के पास पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच अपर जिलाधिकारी को सौंप दी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि उनके पास यह जांच आई है। जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed