फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Tiger attacks teenager in Bagga Chauvan; youth injured.

Udham Singh Nagar News: बग्गा चौवन में बाघ ने किशोर पर किया हमला, घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks teenager in Bagga Chauvan; youth injured.
खटीमा। बग्गा चौवन गांव में शुक्रवार को एक साइकिल सवार किशोर पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। किशोर ने बचने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान वह घायल हो गया। तभी सामने से आ रहे वाहन में सवार लोगों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। उप जिला अस्पताल में उपचार के बाद किशोर की हालात सामान्य है। वन विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बग्गा चौवन निवासी 15 वर्षीय ईश्वर सिंह बिष्ट पुत्र खुशाल सिंह बिष्ट साइकिल में सवार होकर न्यूरिया कॉलोनी की ओर जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ने किशोर की पीठ और गले के पास हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

तभी सामने से आ रहे वाहन में सवार उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल व अन्य लोगों ने किशोर की चीखने की आवाज सुनकर शोर मचाना शुरू कर दिया। गाड़ी से उतरकर लोग किशोर की तरफ दौड़े, उन्हें देखकर बाघ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोर ईश्वर को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल भी घायल किशोर को देखने अस्पताल पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियातन जंगलों के आसपास न जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले भी देखा गया था बाघ
उप ग्राम प्रधान हेमंत कन्याल ने बताया कि बग्गा चौवन गांव में दो दिन पहले भी बाघ आबादी क्षेत्र के पास दिखाई दिया था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की वन्यजीवों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चांदपुर गांव में दिखा तेंदुआ, दहशत
काशीपुर। ग्राम चांदपुर क्षेत्र में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि देर शाम राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा। ग्राम प्रधान चंद्रावती ने बताया कि सूचना पर वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। काशीपुर रेंजर महेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अकेले खेतों और नहर किनारे न जाएं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed