फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाजार गई महिला के बैग से 5 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी

बाजार गई महिला के बैग से 5 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी

Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बाजार गई महिला के बैग से 5 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने बाजार में खरीदारी करने आई महिला के पर्स से पांच हजार रुपये की नगदी व सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी नर्गिस बेगम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। वह एक दुकान पर सामान खरीद रही थी। इस दौरान किसी ने उसके बैग की चैन खोलकर उसमें रखी करीब पांच हजार रुपये से अधिक की नगदी, सोने के कानों के कुंडल, आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि चोरी कर लिए। जब वह दूसरी दुकान पर खरीदारी करने गई तो उसे चोरी का पता लगा। नर्गिस बेगम ने पुलिस ने चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बता दें कि नगर में बुधवार को बुध बाजार लगता है। जिसमें नगर और देहात इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ सामान खरीदने के लिए पहुंची है। इसी का लाभ उठाकर चोर उनकी जेब और थैले काटकर नगदी व सामान निकालकर ले जाते हैं। पिछले कई वर्षों से बुध बाजार में दर्जनों लोग जेबकतरों और चोरों का शिकार होते हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाती है। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने आज तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई कि उक्त बाजार में चोरों के आतंक को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed