फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

बदमाशों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
बदमाशों से मुठभेड़, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मुजफ्फरनगर रोड पर चेकिंग के दौरान शनिवार आधी रात पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की टीम पर हावी हो गए। फायरिंग में खुद को खतरे में देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए जीप छोड़कर भाग गए। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
एसओ सुशील कुमार अपने एसआई हरेंद्र सिंह, सिपाही मोहित एवं इस्लाम के साथ गाड़ी से मुजफ्फरनगर रोड पर गश्त कर रहे थे। लगभग एक बजे खजूरी अकबरपुर मंदिर के पास पुलिस ने गागलहेड़ी की ओर से बाइक सवारों को आते देखा तो टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाश पुलिस की अनदेखी कर चलते रहे। इससे पहले कि पुलिस टीम बदमाशों को घेरने का प्रयास करती बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन पुलिसकर्मी उनसे मुकाबला करने की बजाय जीप के पीछे जाकर छिप गए। बदमाशों ने तीन-चार फायर किए। इससे जीप क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना में जीप का कांच पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया। इसके चलते यह भी माना जा रहा है कि जीप में लाठी या ईंट से शीशे पर प्रहार किया गया।
विज्ञापन

---
तमंचे के बल पर बंदी छुड़ा ले गए थे बदमाश
गागलहेड़ी में ही चार दिन पहले ही दो बदमाश असलहों से लैस दो पुलिसकर्मियों से तमंचे के बल पर बंदी को छुड़ा ले गए थे और तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिसकर्मी उनका सामना नहीं कर पाए। अब दुबारा बदमाशों के आगे पुलिस कमजोर नजर आई है। ऐसे हालात में बदमाश काबू में आने की बजाय खाकी पर ही भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फायरिंग के दौरान टीम ने किया बचाव : एसएसपी

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव किया। उसके बाद जीप की आड़ लेकर बदमाशों पर फायरिंग की और उन्हें काबू करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed