{"_id":"59779ddc4f1c1b160b8b4603","slug":"91501011420-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की बच्ची से छेड़छाड़, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने की बच्ची से छेड़छाड़, तनाव
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
युवक ने की बच्ची से छेड़छाड़, तनाव
- दूसरे समुदाय का आरोपी किया गिरफ्तार
नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बच्ची से छेड़छाड़ के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
मंगलवार सुबह 11 बजे एक ग्रामीण की दस वर्षीय बच्ची गांव के बाहर खेतों में शौच करने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद दूसरे समुदाय के युवक ने बच्ची को खेत में खींचने का प्रयास किया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर वहां काम कर रहे ग्रामीण दौड़े तो युवक वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने बच्ची से बात की तो उसकी हरकत का पता चलने पर आक्रोश बढ़ गया।
इसके बाद ग्रामीण और परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी गुलरेश उर्फ सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद गांव में दोनो समुदायों के लोगों में तनाव है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।