फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नन्हे हत्याकांड में आरोपी समेत कई हिरासत में

नन्हे हत्याकांड में आरोपी समेत कई हिरासत में

Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
नन्हे हत्याकांड में आरोपी समेत कई हिरासत में
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम फतेहपुर निवासी नन्हे की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद किए गए आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम कलरी के जंगल में अज्ञात शव मिला था। बाद में उसकी पहचान ग्राम फतेहपुर जट निवासी नन्हे के रूप में हुई थी। नन्हे के पिता ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही जांच के दौरान कुछ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि नन्हे की हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हैं। सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि पुलिस को ठोस सबूत हाथ लगे हैं। मामले के खुलासे के करीब है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed