{"_id":"5c4dfc07bdec22629b0069c6","slug":"81548614663-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के संविदाकर्मी चालक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज के संविदाकर्मी चालक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के संविदाकर्मी चालक ने फंदा लगाकर दी जान
सहारनपुर। मोहल्ला गोविंदनगर में परिवहन निगम के संविदाकर्मी चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बस से हुए हादसे में हुई महिला की मौत का केस दर्ज होने के बाद से चालक परेशान था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी 54 वर्षीय महेंद्र चौधरी परिवहन निगम में संविदा पर चालक था। वह सदर क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में संजय के मकान में किराए पर रहता था। रविवार सुबह मकान मालिक ने महेंद्र को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। मकान मालिकों ने लोगों की मदद से महेंद्र को फंदे से उतरवाया और पुलिस को सूचना दी। तब तक महेंद्र की मौत हो चुकी थी। गांव ततारपुर से परिजन भी गोविंदनगर स्थित मकान पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मकान मालिक और परिजनों से जानकारी ली। महेंद्र के चाचा ऋषिपाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व दिल्ली के शाहदरा में महेंद्र की बस एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, तब से महेंद्र परेशान चल रहा था। शनिवार को वह और महेंद्र का भाई शीशपाल केस के सिलसिले में उसके कमरे पर आए थे। दोपहर महेंद्र ने उन्हें गांव जाने के लिए बस अड्डे पर बस में बैैठा दिया था। रविवार सुबह से महेंद्र ने यह कदम उठा लिया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।