फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गहने, नगदी के साथ लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर चोरी

गहने, नगदी के साथ लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर चोरी

Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गहने, नगदी के साथ लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर चोरी
गहने, नगदी के साथ लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर चोरी
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। चोर शनिवार की रात बंद पड़े मकान को खंगालते हुए लाखों रुपये कीमत के गहने व नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में रखी एक लाइसेंसी रिवाल्वर व राइफल भी चोरी कर ली। चोरी में हथियार जाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सीओ और कोतवाली प्रभारी ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गहनता से जांच पड़ताल की।
समीपवर्ती कैंडल गांव निवासी चौधरी सेवाराम का कस्बे के मोहल्ला झाबरी में मकान है। 24 नवंबर की रात सेवाराम किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर चले गए। मकान बंद होने का फायदा उठाते हुए चोर रात में किसी समय मेन दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के भीतर घुस गए तथा मकान में रखा सामान समेट लिया। चोरों ने मकान में रखी लोहे की अलमारियों, बेड़ में बने बाक्सों को तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। चोर मकान मालिक सेवाराम की लाइसेंसी रिवाल्वर व राइफल भी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पड़ोस के लोगों ने मकान का मेन गेट खुला देखा तो चोरी का पता हुआ। चौधरी सेवाराम ने नुकसान की कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच बताई है। मकान में चोरी होने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र सिंह नागर, कोतवाल मुकेश गौतम, चौकी प्रभारी राजीव यादव मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम पहुंची
लाखों रुपये और लाइसेंसी हथियारों की चोरी की सूचना पर क्राइम ब्रांच, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम व डाग स्कवायड भी मौके पर पहुंची। डाग स्कवायड टीम ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम कस्बे की गलियों में घूमी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के नहीं होने पर सीओ ने जताई नाराजगी
पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर ने कस्बे में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे न होने पर नाराजगी जताई। घटना की जांच के लिए आए सीओ ने सीसीटीवी कैमरों को देखने के लिए मुख्य बाजार की मुआयना भी किया परंतु कभी भी सार्वजनिक कैमरे नहीं लगे होने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा चेयरमैन पति चौधरी इनाम शाकिर को नगर पंचायत की ओर से मुख्य चौराहों पर कैमरे लगवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed