{"_id":"5b39190d4f1c1bf86e8baf1e","slug":"81530468621-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय लापता हुए दो मासूम मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेलते समय लापता हुए दो मासूम मिले
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खेलते समय लापता हुए दो मासूम मिले
सहारनपुर। ग्राम सड़क दूधली से रविवार की शाम को घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो मासूम भाई के पुलिस ने सोमवार को सहारनपुर की शंकर कालोनी से बरामद कर लिया है। दोनों भाई मां की डांट से नाराज होकर चले गए थे।
शंकर कालोनी निवासी सोनू के दो बेटे आठ वर्षीय वंश और दस वर्षीय अंशुमन सड़क दूधली में अपनी मौसी रानी पत्नी श्यामलाल के यहां पर आए हुए थे। रविवार शाम लगभग पांच बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोनू ने थाना जनकपुरी में दोनों के लापता होने की सूचना दी। थाना पुलिस के लैपर्ड से लेकर मोबाइल तक दौड़ा दिए। रात में पुलिस की ने सभी ढाबे, होटलों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चेकिंग की। इसी दौरान दोनों बच्चे मौहल्ला शंकरपुरी थाना कोतवाली देहात में सुबह लगभग 3.30 बजे मिले।
बच्चों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मां के डांटने पर वे लोग घर से चले गये थे तथा इधर-उधर घूमते रहे। फिर रात में वे दादी के पास जा रहे थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।