{"_id":"5ae4bc034f1c1b5c098b6ffc","slug":"81524939779-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले चार बुकी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले चार बुकी गिरफ्तार
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले चार बुकी गिरफ्तार
सहारनपुर। पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। लंबे समय से पुलिस को चकमा फरार सागर गुप्ता को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, नगदी एवं फर्जी आईडी बरामद की हैं। पूछताछ में एक सफेदपोश सहित कई बुकी के नाम सामने आए हैं। उनकी घेराबंदी में पुलिस जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस को चमन मार्केट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। घेराबंदी कर एक दुकान पर छापा मारा गया। जहां पर पिछले हिस्से में केबिन बनाया गया था जहां पर दो लोग मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़े गए। इनमें सागर गुप्ता निवासी तोता चौक तथा राहुल निवासी बढेड़ी घोघू फतेहपुर शामिल हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, 6200 रुपये, रजिस्टर तथा फर्जी आईडी बरामद की हैं। इस गोरखधंधे में राहुल का भाई डाक्टर अक्षय उर्फ डाक्टर संयम निवासी बढेड़ा घोघू भी शामिल है जो फरार है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने का काम करते हैैं। इसमें 17-18 साल के लड़कों से भी सट्टा कराते हैं। लोगों को धोखा देने के लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते हैं। फर्जी आईडी से वे सिम भी खरीदते हैं। मोबाइल के माध्यम से सट्टेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी कोतवाली पुलिस की दूसरी कार्रवाई में दो लोगों को पकड़ा गया है जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम तुषार सिंघल निवासी राघवपुरम तथा कार्तिक निवासी मोहल्ला न्यू माधो नगर बताया जबकि फरार आरोपी का नाम अंकित अग्रवाल निवासी माधो विहार बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7200 रुपये, कैल्कुलेटर, रजिस्टर तथा चार फर्जी आईडी बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वे सागर गुप्ता के साथ ही काम करते हैं।
बुकी सागर गुप्ता की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पूछताछ में पता चला कि सागर अधिकांश हरिद्वार में सराय में ठहरता था क्योंकि वहां किसी की नजर में नहीं आता था। वह बीच-बीच में सहारनपुर आता रहा है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल का भाई डाक्टर अक्षय फोन के माध्यम से लोगों से नंबर लेकर उन्हें सट्टे पर लगाने के लिए बताता है। कुछ समय पहले मीरहसन भी सट्टे में शामिल था। अब वह पंजाब चला गया है। उसने ही पंजाब से दो नंबर 3500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पे-टीएम द्वारा जमा कराने पर दिलवाए थे।
--। सागर को फाइनेंस करने वालों पर लगी पुलिस की नजर
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अब सागर गुप्ता को फाइनेंस करने वालों की तलाश कर रही है। सागर से उनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही कुछ अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि सागर और उसके साथ लोगों को बेवकूफ बनाकर मैच वाले स्थान पर बैठे अपने व्यक्ति से आंखों देखा हाल हर गेंद का पता करते थे। जबकि टीवी पर प्रसारण में लगभग 20 सेकेंड का अंतर होता था। इसी अंतर का फायदा उठाकर लोगों के पैसे का सट्टा लगवाते थे।
--। पुलिस और नेताओं को घुमाता था
सागर गुप्ता ने अपने फेसबुक पर अपने साथ गोवा, वैष्णो देवी एवं अन्य स्थानों के फोटो शेयर कर रखे हैं। इनमें वह कुछ पुलिस वालों के साथ एवं कुछ नेताओं के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सागर की उन्हें घुमाने के लिए ले जाता रहा। इससे पुलिस एवं सफेदपोशों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। सागर गुप्ता अपने को भाजपा कार्यकर्ता बताता है। कुछ दिन पूर्व सांसद विजयपाल तोमर के साथ सोशल मीडिया पर शाकंभरी देवी पर फोटो वायरल हुआ था। यही नहीं उसने अपने फेसबुक पर कई मंत्रियों से लेकर नगर अध्यक्ष तक के साथ फोटो शेयर कर रखे हैं।