{"_id":"5ac676744f1c1bd1618b5c9b","slug":"81522955892-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक अकाउंट हैक कर डाली आपतिजनक पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक अकाउंट हैक कर डाली आपतिजनक पोस्ट
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हिम्मत नगर निवासी एक युवक का फेसबुक अकाउंट हैक कर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। युवक दो बार अपना अकाउंट बंद कर चुका है। यहां तक कि उसका नाम और पासवर्ड तक बदल दिए गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिम्मतनगर निवासी सचिन कुमार का कहना है कि उसका सचिन चौधरी के नाम से फेसबुक अकाउंट खुला हुआ था, जिसे हैक कर किसी ने समाज का माहौल खराब करने को आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। सचिन कुमार का यह भी कहना है कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले ने उसका दुरुपयोग करने की गरज से उसका नाम और पासवर्ड भी बदल दिए। जबकि वह दो बार अपना अकाउंट बंद भी कर चुका है। इसके बावजूद उसके फेसबुक अकाउंट पर अपराध को बढ़ावा देने संबंधी मेसेज लगातार आ रहे हैं। सचिन ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।