फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पैर में गोली लगे एक बदमाश को फतेहपुर सीएचसी में उपचार के लिए भरती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया
विज्ञापन

रात पौने दस बजे फतेहपुर थाना पुलिस 55 वर्षीय मुल्ला नूर हसन पुत्र बुंदु हसन निवासी गत्ता कालोनी सहारनपुर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। उसके पैर में गोली लगी हुई थी। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के लिए जब फतेहपुर थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के सीयूजी पर फोन किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं की। अलबत्ता थाने के लैंडलाइन फोन पर मुंशी ने बताया कि गोली पुलिस मुठभेड़ में रात सवा नौ बजे जीवाला गांव के पास उक्त बदमाश को लगी है। बदमाश इनामी और हिस्ट्रीशीटर है। हालांकि इससे ज्यादा जानकारी वे भी नहीं दे सके। देर रात तक घायल बदमाश को लेकर पुलिस सहारनपुर के लिए रवाना हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed