{"_id":"5aaab1784f1c1bab758b5958","slug":"81521135992-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा के भाई ने अलीशेर को मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा के भाई ने अलीशेर को मारी थी गोली
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम सूमली में घर में घुसकर युवक अलीशेर को गोली उसके जीजा शौकीन के भाई नदीम ने ही मारी थी। पुलिस ने शौकीन को अपनी पत्नी पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिससे आक्रोशित होकर नदीम ने अपने पिता इकबाल के साथ आकर घटना को अंजाम दिया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूमली में बुधवार को दो लोगों ने अलीशेर को उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी। अलीशेर के पिता मुकर्रम ने इस मामले में रुहालकी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड निवासी अपने दामाद शौकीन के भाई नदीम एवं उसके पिता इकबाल को नामजद कराया है।
मुकर्रम का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी इकबाल के पुत्र शौकीन से हुई थी। जिसने उसकी बेटी पर तेजाब फेंक कर जान से मारने का प्रयास किया था। उसके बाद उसकी बेटी को बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी भी कर ली। इस मामले में उन्होंने शौकीन और नदीम के खिलाफ देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को उसके दामाद शौकीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिससे आक्रोशित नदीम और उसके पिता इकबाल बुधवार की शाम को मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे और घर में घुसते ही उसके बेटे अलीशेर पर फायर कर फरार हो गए।