फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खूनी संघर्ष के 14 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

खूनी संघर्ष के 14 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया

Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के 14 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया
नानौता (सहारनपुर)। रंग के विवाद में हुए खूनी संघर्ष मामले में थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि अज्ञात लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की पुलिस तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2 मार्च को फाग के दिन हुए रंग को लेकर अलग-अलग संप्रदायों के दो पक्षों के बीच हुए झगडे़ में थाना पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसके चलते सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह, रामऔतार सिंह, एसआई आदेश पांचाल, भानू प्रताप, सुरेश कुमार, ब्रजभूषण शर्मा, अशोक कुमार, कांस्टेबल तरुण कुमार, मनोज कुमार आदि ने सभी 14 आरोपियों मयूर, शाहरुख, शोएब पुत्र एजाज, ललतू पुत्र शमीम, शेरखान उर्फ कालू पुत्र इस्लाम, प्रवेज पुत्र जाहि, सम्मन पुत्र यासीन, विशाल पुत्र चमन फौजी, सागर पुत्र सूरजभान, चिचू पुत्र ताराचंद, रजत पुत्र चिचू, मोहित पुत्र राजकुमार, राजेंद्र पुत्र वीर सिंह, राममोहन पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि बाकी बचे सभी 100 अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर दंगाई लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला -
होली (फाग) वाले दिन नानौता नगर के मुहल्ला अफगानान में उस समय रंग में भंग पड़ गया था जब रंग खेल रहे कुछ लोगों के बीच एक दूसरे संप्रदाय का युवक अपने साथी सहित बाइक लेकर पहुंच गया। रंग खेलने वाले लोगों ने जब उक्त युवकों को रंग डलने की बात कहते हुए वहां से चले जाने को कहा। लेकिन बाइक सवार युवक नहीं माने और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इसमें 10 से अधिक महिलाओं सहित कुछ किशोर भी घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed