फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप

पत्नी को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप

Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर निवासी एक व्यक्ति ने ससुरालियों पर पत्नी को बंधक बनाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर विपक्षी ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फुलास अकबरपुर निवासी सद्दाम पुत्र अबुल हसन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 19 सितंबर 2016 को मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक सिरसली कलां (बड़गांव) की महसर जरिया के साथ हुआ था। उन्होंने कहा कि महसर जरिया से वह प्रेम करता था, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे, लेकिन उसने पत्नी की रजामंदी से निकाह कर लिया था। आरोप है कि अब ससुराल पक्ष के लोग उस पर महसर जरिया को तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। आरोप यह भी है कि उसकी पत्नी को ससुरालियों ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। विगत 18 फरवरी को तो विपक्षियों ने पत्नी महसर जरिया को जान से मारने का भी प्रयास किया। जिसको लेकर 19 फरवरी को फुलास गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें विपक्षियों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया तथा तलाक का दबाव बनाया जाने लगा। सद्दाम ने पुलिस अधिकारियों से पत्नी के विपक्षियों के चंगुल से छुड़ाकर उसके सुपुर्द कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही साबित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed