फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
विज्ञापन

तीतरों (सहारनपुर)।। गांव फतेहचंदपुर में कुरड़ी खत्ता में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।

गांव फतेहचंदपुर में दो दिन पहले राजस्व विभाग की टीम ने खत्तों से कब्जा हटवाया था और दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह सोमपाल ने खत्ते की भूमि पर कूड़ा डाल दिया। जब सुरेंद्र इसका विरोध करने लगा तो विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों में लाठी डंडे चलने लगे। संघर्ष में सोनी, मोनी, रूबेश कुमार, ललतेश, रमेश कुमार, अंबुज कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए। गांव में संघर्ष होने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की और से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed