फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मोबाइल झपट भागने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल झपट भागने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल झपट भागने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहारनपुर। दो माह पूर्व मोबाइल छीनकर भागने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल एवं तमंचा बरामद किया है। जबकि आरोपी का एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस शनिवार को दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के एक कार में सिविल लाइन की ओर से आने की सूचना मिली। पुलिस ने संदिग्ध कार की घेराबंदी की। तो कार में सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला, जबकि एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अफजल निवासी मोहल्ला शाहनूरजी स्थित कुम्हारा वाली गली थाना कुतुबशेर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगभग दो माह पूर्व एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल एवं तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका फरार साथी मोहल्ला शाहनूर का ही रहने वाला भोलू उर्फ शाहनजर है। पुलिस ने बताया कि 16 नवंबर की शाम शारदा नगर निवासी कमल कश्यप से हसनपुर चुंगी की तरफ आते समय रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। घटना में प्रयुक्त बाइक फरार बदमाश की ही बताई गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed