फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रणखंडी में रंजिश के चलते पथराव, भाई-बहन घायल

रणखंडी में रंजिश के चलते पथराव, भाई-बहन घायल

Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रणखंडी में रंजिश के चलते पथराव, भाई-बहन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में रंजिश के चलते महिला समेत चार लोगों ने घर में घुसकर भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोप यह भी है कि उक्त लोगों ने उनके घर पर पथराव भी किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रणखंडी गुलाल पट्टी गांव निवासी सुमन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली नीता आए दिन छत पर गेंद से खेलती है जो अकसर उसके घर में आकर गिरती है। इसको लेकर उसने कई बार नीता को मना भी किया, लेकिन वह नहीं मानी और उसके परिवार से रंजिश रखने लगी। शुक्रवार को वह खेत पर गई थी। घर में उसका बेटा दीपक व बेटी गीता मौजूद थी। आरोप है कि जब वह घर पहुंची तो देखा नीता अपने तीन साथियों के साथ बेटा बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने विरोध किया तो वे भाग गए। उसने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो इससे गुस्साए लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिसमें बेटा और बेटी घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि सुमन ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed