फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फाइनेंसर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

फाइनेंसर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
फाइनेंसर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छत्ता जम्बू दास निवासी फाइनेंसर अमित जैन का 13 वर्षीय पुत्र हर्षित जैन स्कूल जाने के लिए घर से निकला। लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। उसकी साइकिल और स्कूल बैग रेलवे स्टेशन से बरामद हुआ है। देर रात स्टेशन पर ही वह घूमता हुआ पुलिस को मिल गया।

मोहल्ला छत्ता जम्मूदास निवासी अमित जैन का 13 वर्षीय पुत्र हर्षित बाबा लालदास रॉड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 6 का छात्र है। मंगलवार को सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से अपनी रेंजर साइकिल पर निकला था। दोपहर को उसकी मां स्कूल में हर्षित की फीस जमा कराने के लिए पहुंची। वहां पता चला कि हर्षित स्कूल में पहुंचा ही नहीं। जिस पर परिजनों ने हर्षित को तलाश करना शुरू कर दिया। लेकिन हर्षित का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों को हर्षित की साइकिल और उसका बैग रेलवे के गुरुद्वारा रोड स्थित साइकिल स्टैंड पर एक खोखे के पास मिला। परिजनों ने शाम को मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हर्षित की तलाश शुरू कर दी। जीआरपी को भी हर्षित के लापता होने की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार हर्षित के पिता ने बताया कि हर्षित रविवार और 25 दिसंबर की छुट्टियां में पतंग उड़ाने में लगा रहा था। मंगलवार को उसे स्कूल जाने के लिए कहा। जिस पर वह आनाकानी कर रहा था। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हर्षित को डांट दिया। जिस पर वो अपनी सफेद रेंजर साइकिल और स्कूल बैग लेकर घर से चला गया। देर रात पुलिस ने उसे स्टेशन से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed