{"_id":"5a2598924f1c1b72548c13c3","slug":"81512413330-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हीपुर रोड पर लगातार दूसरे दिन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मल्हीपुर रोड पर लगातार दूसरे दिन चोरी
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने मल्हीपुर रोड पर लगातार दूसरे दिन मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिससे मल्हीपुर रोड के लोगों में दहशत और रोष व्याप्त है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर लगातार दूसरे दिन चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की रात को मल्हीपुर रोड निवासी विद्युत निगम में लिपिक धर्मेंद्र सिंह अपने घर का ताला लगाकर परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुसकर पूरा घर खंगाल डाला। चोरों ने घर में रखी नगदी, आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। जब धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ घर लौटे तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। अलमारियां खुली पड़ीं थीं और सामान बिखरा पड़ा था। धर्मेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शनिवार की रात भी चोरों ने इस मकान से मात्र 100 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक ही इलाके में लगातार दो दिन चोरी की घटनाएं होने से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति रोष है। लोगों ने पुलिस पर रात में गश्त न कराए जाने का आरोप लगाया है।