फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवती-महिला समेत चार घायल

रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवती-महिला समेत चार घायल

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी डंडे, युवती-महिला समेत चार घायल
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला अंदरुन कोटला में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें महिला और युवती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंदरुन कोटला निवासी कुरबान और वसीम पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की देर रात्रि इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। जिसको लेकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष का कुरबान, नूरजहां और दूसरे पक्ष का वसीम और रुकैय्या घायल हो गए। इस दौरान संघर्ष की सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। साथ ही पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक महिला समेत दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed