{"_id":"5cc9e24dbdec22073d7988d9","slug":"71556734541-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने दी पुलिस को लूट की झूठी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक ने दी पुलिस को लूट की झूठी सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। खिदराबाद अनाज मंडी में गेहूं बेचने जा रहे ट्रैक्टर चालक ने 110 क्विंटल गेहूं लुट जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि मामला ट्रैक्टर चालक और अनाज मालिक के बीच लेन देन का है। इसके बाद पुलिस ने चालक और अनाज मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
फतेहपुर थाने के गांव अल्लीवाला निवासी रविन्द्र अनाज का व्यापारी है। गांव से गेहूं इकट्ठा करके खिदराबाद(हरियाणा) की अनाज मंडी में बेचने का कार्य करता है। गांव गदरहेड़ी निवासी युवक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से किराए पर उसका गेहूं ले जाने का काम करता है। बीती रात वह 110 क्विंटल गेहूं लेकर खिदराबाद के लिए रात्रि में भरकर चला था। रात में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने पुलिस को फोन करके बताया कि बुधवार की सुबह को वह हथिनीकुंड चौकी के पास लांडापुल के निकट सड़क पर 5-6 हथियारबंद बदमाश ट्रक से आए और उसको घेर लिया। उसकी ट्रॉली के टायर उतार कर उसका 110 क्विंटल अनाज लूटकर फरार हो गए। उसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को थाने ले आयी। इसके बाद पुलिस ने अनाज व्यापारी रविन्द्र को भी थाने पर बुला लिया। जहां रविंद्र ने लूट की घटना को फर्जी बताते हुए मामले को मनगढ़ंत बताया। रविन्द्र का कहना है कि रामपॉल अनाज को कहीं पर बेच आया है। पुलिस ने मामले को निपटाते हुए व्यापारी और चालक को चेतावनी देते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। उधर, मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया ही फर्जी लग रहा था। व्यापारी रविंद्र ने मामले को लेनदेन का बताया। उसके बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।