फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश, एक गिरफ्तार

मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश, एक गिरफ्तार
मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की कोशिश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। माहौल बिगाड़ने की नीयत से ग्राम पुंवारका स्थित शिव मंदिर में घुसे युवकों ने देव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। पत्थर मारकर मूर्ति के आगे लगा शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार रात कुछ युवक घुस गए। आरोप है कि मंदिर परिसर में घुसे शरारती तत्वों ने मूर्ति और आसपास लगे शीशों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर डाला और एक जाति के लोगों के लिए अपशब्द कहे। गांव के लोगों ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी मंदिर की दीवार फांदकर फरार हो गए। गांव के अजय ने बताया कि गांव के ही दूसरी बिरादरी के कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए इस प्रकार की घटना की। इस मामले में अजय और अन्य ग्रामीण देहात कोतवाली पहुंचे और चार लोगों अमित उर्फ कंटू, अक्षय, वीरेंद्र उर्फ विक्की और योगराज उर्फ मोनू के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed