फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला सफाई कर्मचारी और उसके बेटे को पीटा

महिला सफाई कर्मचारी और उसके बेटे को पीटा

Sun, 16 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला सफाई कर्मचारी और उसके बेटे को पीटा
महिला सफाई कर्मचारी और उसके बेटे को पीटा
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की कमेला कालोनी में सफाई करने गई महिला सफाईकर्मी और उनके बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सफाईकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सफाई कर्मी बबीता का आरोप है कि शनिवार सुबह वह अपने बेटे हैप्पी के साथ कमेला कालोनी में सफाई कार्य कर रही थी। वहां एक व्यक्ति के मकान के सामने काफी समय से ईंटें रखी हैं। क्षेत्र के लोग उससे लगातार सफाई करने के लिए कह रहे थे। इसके लिए कई बार उन्होंने सफाई कार्य बाधित होने, नाली का पानी रुकने की बात कहते हुए ईंटें हटाने के लिए कहा था। इस पर आरोपी व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे हैप्पी को ईंटों से मारा। इससे हैप्पी घायल हो गया। कुछ लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। बबीता ने मंडी कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित सफाई कर्मी से घटना की जानकारी ली तथा उसके बेटे के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। नगर आयुक्त ने कहा कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed