फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशीले पदार्थों एवं चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार

नशीले पदार्थों एवं चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थों एवं चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार
नशीले पदार्थ और चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों के साथ एवं ट्रेनों में चोरी के आरोप में जीआरपी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोगों को रिमांड पर लाकर उनकी निशानदेही पर मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
जीआरपी को प्लेटफार्म नंबर कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी प्लेटफार्म पर पहुंचे। जहां से जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ लिया। जीआरपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कलीम निवासी मोहल्ला खानका देवबंद तथा महबूब निवासी तल्हेड़ी बुजुर्ग बताया। पुलिस ने दोनों के पास से 472 ग्राम अफीम और 55 से 60 नशीली गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि दोनों लोग नशीले पदार्थों की तस्करी करते हैं। कलीम पहले भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

इनके अलावा जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में जावेद निवासी लक्सर, पंकज निवासी इस्माइलपुर और रहमान निवासी तल्हेड़ी को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा, दो चाकू एवं चार मोबाइल फोन बरामद हुए। जीआरपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि रुड़की जेल से आठ घंटे की रिमांड पर जोनी कुमार उर्फ ढोला निवासी जानखेड़ा तथा विकास कश्यप निवासी तल्हेड़ी बुजुर्ग को थाने लाया गया। इनकी निशानदेही पर दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed