{"_id":"5ba151a8867a55013b110b38","slug":"71537298856-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख रुपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से तस्करी कर लाई जा रही एक लाख रुपये की शराब पकड़ी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम तिराहा से एक कार से लगभग एक लाख रुपये की शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी।
मंगलवार को पुलिस को हरियाणा से शराब की तस्करी कर लाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन माल गोदाम तिराहा से पुलिस ने एक कार को पकड़ा। कार की तलाशी ली तो उसमें हरियाणा से लाई गई 40 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शराब सहारनपुर में बेचने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी कलानोर थाना सदर, हरियाणा बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस आरोपी से तस्करी के कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।