फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण को लेकर संघर्ष में सात घायल

ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण को लेकर संघर्ष में सात घायल

Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण को लेकर संघर्ष में सात घायल
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव जंधेड़ी पठानपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण करने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी पठानपुरा मेें आबादी के पास ग्राम समाज की करीब साढे़ तीन बीघा भूमि है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव का ही सरजीत पक्ष खाली भूमि को अपनी बताकर उसपर कच्चा निर्माण करने लगा। तो दूसरे पक्ष के शोभाराम आदि ने इसका विरोध किया। आरोप है कि सरकारी भूमि पर अपना स्वामित्व बताते हुए दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और हाथों में लाठी डंडे एवं धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें शोभाराम, रमेशो व राकेश पत्नी मेघराज तथा दूसरे पक्ष के सरजीत उसकी पत्नी रामकली, पुत्री ममता व पुजा गम्भीर घायल हो गई। दोनों पक्ष लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ एसपी सिंह का कहना है कि विवाद जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ है। उन्हें अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed