फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाइयों पर लगाया धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने का आरोप

भाइयों पर लगाया धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने का आरोप

Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाइयों पर लगाया धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने का आरोप
सहारनपुर। मोहल्ला नवीन नगर निवासी सुभाष ने अपने भाइयों पर धोखाधड़ी कर उसके हिस्से की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

शहर के नवीन नगर निवासी सुभाष चंद्र का आरोप है कि उसके पिता बारुमल की मौत 1987 में हो जाने के बाद मां दर्शन देवी ने उसके और उसके दोनों भाइयों नेहरू नगर खलासी लाइन निवासी सुरेंद्र कुमार व महेंद्र कुमार और एक पुत्री श्यामा को आधार बनाकर कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसके बाद पिता की संपत्ति का सभी को वारिस घोषित कर दिया गया था। 1997 में मां की मौत होने के बाद आरोप है कि सुरेंद्र और महेंद्र ने अपनी पत्नी सुषमा और रजनी के साथ साजिश करके मां का उत्तराधिकारी घोषित करने को कोर्ट में वाद दाखिल किया और कोर्ट से उत्तराधिकार पत्र घोषित करा आरोपी भाइयों ने पिता के नाम आईटीसी के शेयर का भुगतान भी ले लिया और फिर इसी तरह खलासी लाइन स्थित पिता के नाम का मकान भी फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर नगर निगम में अपने नाम चढ़वा लिया। जबकि पहले उसका भी नाम संपत्ति में शामिल था। थाने जाने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सुभाष चंद्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में सुरेंद्र, उसकी पत्नी सुषमा व महेंद्र कुमार और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed