फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकली खाद फैक्ट्री और गोदाम पर अधिकारियों ने मारा छापा

नकली खाद फैक्ट्री और गोदाम पर अधिकारियों ने मारा छापा

Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नकली खाद फैक्ट्री और गोदाम पर अधिकारियों ने मारा छापा
नकली खाद फैक्ट्री और गोदाम पर अधिकारियों ने मारा छापा
विज्ञापन


सहारनपुर। सांवलपुर नवादा स्थित नकली फर्टिलाइजर फैक्ट्री और उसके पंत विहार स्थित गोदाम पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारने की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री मालिक और मजदूर मौके से फरार हो गए। अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री और गोदाम को सील कर दिया। फैक्ट्री में एनपीके, बायो फर्टिलाइजर, कीटनाशक आदि के कुछ कट्टे भरे और खाली पाए गए। फैक्ट्री को बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। विभागीय अधिकारी इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए हैँ।
शुक्रवार को जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुुमार के नेतृत्व में गठित अधिकारियों की टीम ने सांवलपुर नवादा स्थित एक नकली फर्टिलाइजर बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और मजदूर वहां से फरार हो गए। फैक्ट्री के पास फर्टिलाइजर बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद उसमें एनपीके 19:19:19 , बायो फर्टिलाइजर और ग्रोथ हार्मोंस बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में काफी संख्या में एनपीके के भरे हुए कट्टे, खाली रैपर, बायो फर्टिलाइजर, कीटनाशक पाए गए। अधिकारियों ने फैक्ट्री को सील कर दिया। इसके बाद उसके पंत विहार स्थित गोदाम पर भी छापेमारी की गई। गोदाम बंद पाया गया इस पर उसे भी सील कर दिया गया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्रा, थाना सदर प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

-----------------------
इस फैक्ट्री के पास फर्टिलाइजर या पेस्टीसाइड बनाने का लाइसेंस नहीं है। यहां पर नकली फर्टिलाइजर बनाने की शिकायत मिली थी। छापामारी के बाद फैक्ट्री और गोदाम दोनों को सील कर दिया गया है। वहां पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। यहां बन रहे उत्पादों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed