{"_id":"5a9309454f1c1bd34b8bad3c","slug":"71519585605-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री ट्रेन में बेहोश मिला बुजुर्ग, जहरखुरानी के शिकार की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री ट्रेन में बेहोश मिला बुजुर्ग, जहरखुरानी के शिकार की आशंका
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। यात्रियों ने आरपीएफ को मामले की सूचना दी। आरपीएफ ने बुजुर्ग को ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया है।
बिजनौर के थाना मंडावर के गांव शादीपुर निवासी महंत तेजपुरी ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब ऋषिकेश की ओर से आकर रविवार की सुबह सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो यात्रियों ने रेलवे पुलिस को कोच में वृद्ध साधु के पड़े होने की सूचना दी। आरपीएफ कर्मियों ने महंत तेजपुरी को कोच से उतार जिला अस्पताल पहुंचाया। रेलवे पुलिस के मुताबिक महंत के पास से कपड़ों के दो बैग व आइडी मिली, जिससे महंत के नाम पते की जानकारी हुई। महंत के पास से नगदी नहीं मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानी गिरोह ने साधु को शिकार बनाकर उसके साथ लूटपाट की है।