फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पड़ोसी ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम

पड़ोसी ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम

Sun, 24 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम
पड़ोसी ने ही दिया था चोरी की घटना को अंजाम
विज्ञापन


सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में तीन दिन पूर्व दंपति के घर के बाहर टहलते समय हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी ने ही अंधेरे में घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोर का चेहरा सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला सुभाषनगर में 20 दिसंबर को गुरदीप के घर से रात लगभग 11 बजे उस समय चोरी हो गई, जब दंपति खाना खाकर अपने घर के बाहर ही टहल रहे थे। चोरों ने लाखों की नगदी, आभूषण, दो मोबाइल, कैमरा, घड़ी एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था। चोर घर की अंदर के कुंडी बंद कर पिछले दरवाजे से फरार हो गया था। पुलिस ने इस चोरी की घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति के घर में घुसने की फुटेज सामने आ गई। 20 दिसंबर को लगभग पौने 11 बजे एक व्यक्ति गुरदीप के मकान के अंदर जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान कराई तो वह पड़ोसी ही निकला। पहचान होने पर पुलिस ने आरोपी सौरभ चांदना उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर को खाना खाकर दंपति घर के बाहर टहलने के लिए निकल गए। उस समय उनका बेटा घर में टीवी देख रहा था। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया और पूजाघर में छिपकर बैठ गया। कुछ देर टीवी देखने के बाद दंपति का बेटा भी टहलने के लिए बाहर आ गया और बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। लड़के के बाहर जाते ही सौरभ पूजाघर से निकल आया और उसने सबसे पहले दरवाजे को अंदर से बंद किया। उसके बाद उसने अलमारी को खंगालना शुरू किया। दंपति को आता देख आरोपी पीछे के दरवाजे की कुंडी खोलकर भाग गया। जल्दबाजी में पहनकर आया अपनी बहन का कैप वह वहीं भूल गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 94 हजार रुपये, दो मोबाइल, 2 कैमरे, एक घड़ी, चार्जर एवं अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed