फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेयजल परियोजना से एक लाख का सामान चोरी

पेयजल परियोजना से एक लाख का सामान चोरी

Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पेयजल परियोजना से एक लाख का सामान चोरी
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार की रात में चोरों ने गंदेवड़ स्थित जलनिगम की पेयजल परियोजना से करीब एक लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। उधर, कलसिया तिराहे पर स्थित कई दुकानों में भी चोरों ने नगदी एवं सामान चोरी कर लिया। घटनाओं की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गांव गंदेवड़ स्थित जलनिगम की पेयजल परियोजना परिसर में बने कमरे के ताले तोड़कर चोरों ने स्टेबलाइजर, जनरेटर का सामान, केबिल आदि करीब एक लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। ऑपरेटर गफ्फार ने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कलसिया तिराहे पर स्थित गांव नगला झंडा निवासी शहराज खां की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर छह हजार की नगदी एवं तीन मोबाइल, जिम्मू का खोखे से 500 रुपये और बैटरी, मुजफ्फराबाद निवासी अकरम की मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर एक हजार रुपये और सामान, सोनू निवासी कलसिया की मिठाई की दुकान का शटर उखाड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब घटना का पता चला तो पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed