फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटी

बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटी

Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटी
बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपटी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। सहारनपुर से गंगोह लौट रहे मंगलामुखियों की कार को जबरन रुकवाकर बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता भी की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बदमाश फरार हो गए।

कालेज मार्ग निवासी मंगला मुखी शमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार को कार से सहारनपुर एक चिकित्सक के यहां दवा लेकर लौटते समय उसके साथ यह घटना हुई। उसने बताया कि जब उसकी कार गांव टिडौली पहुंची, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कार की खिड़की खोलकर उसके गले पर झपट्टा मार सोने की चेन झपट ली। विरोध करने पर उसके एवं साथियों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। उन्होंनेे डायल 100 पुलिस के साथ ही धलापड़ा चौकी पर भी पुलिस को सूचना दी। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed