{"_id":"597f79d34f1c1b56128b46cc","slug":"71501526483-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की फिजियोथेरेपी के बहाने घर बुलाया था रवि को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की फिजियोथेरेपी के बहाने घर बुलाया था रवि को
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पिता राजपाल के कमर में दर्द होने की झूठी कहानी बनाकर उनकी फिजियोथैरेपी कराने के बहाने दोनों भाई रवि को अपने घर लेकर गए। पहले काफी देर तक बातचीत की और फिर उसके सिर पर सिलबट्टा मारकर उसकी हत्या कर दी।
हसनपुर चुंगी से गिरफ्तार किए गए प्रेमिका के दोनों भाइयों राजकुमार उर्फ राजू एवं रवि ने पुलिस के समक्ष घटना का खुलासा किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें अपनी बहन का फिजियोथैरेपी रवि के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात का पता चल गया था। जिस पर वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने रवि की हत्या करने का पूरा प्लान बना लिया और परिजनों को भी इस बात के लिए तैयार कर लिया। साजिश के तहत 4 जून को दिन में दोनों भाई रवि को लेने के लिए पहुंचे और वहां रवि को अपने पिता के कमर दर्द की कहानी बताकर उनकी फिजियोथैरेपी करने के लिए घर चलने के लिए कहा। पहले तो रवि ने उनके पिता को क्लीनिक पर लाने के लिए ही कहा। लेकिन बाद में उनके जोर देने पर रवि उनके साथ चला गया। रवि को घर ले जाकर पूरा परिवार उसे घेर कर बैठ गया और उससे काफी देर तक बात की। पहले तो इधर-उधर की बात की, फिर उन्होंने प्रेम प्रसंग की बात की तो रवि हड़बड़ा गया। वह उठकर जाने लगा। तभी उन्होंने पास ही रखे सिलबट्टा से उसके सिर में जोर से प्रहार किया। वे तब तक उसे सिर पर सिल के बट्टे से मारते रहे, जब तक रवि की मौत नहीं हो गई। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन को दूसरे कमरे में भेज दिया था।
रवि की हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करने लगे। रात होते ही राजकुमार और रवि ने डाक्टर रवि के शव को अपनी कार में रखा और अंधेरे में ही चिलकाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। उसके बाद घर आकर आराम से सो गए। दूसरे दिन शव मिलने के बाद से दोनों फरार हो गए।