फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एक सप्ताह बाद दर्ज हुई मकान में चोरी की रिपोर्ट

एक सप्ताह बाद दर्ज हुई मकान में चोरी की रिपोर्ट

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद दर्ज हुई मकान में चोरी की रिपोर्ट
एक सप्ताह बाद दर्ज हुई मकान में चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में एक सप्ताह पूर्व मकान में हुई चोरी की रिपोर्ट रविवार को सदर बाजार कोतवाली में दर्ज कराई गई। मकान से लाखों रुपये कीमत के जेवरात तथा नकदी चोरी की गई थी और चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने पर मामले की जांच और चोरों को तलाशना शुरू कर दिया है।

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मोहित गोयल ने बताया कि नागल में उनका पैतृक घर है और वहीं परचून का कारोबार है। 23 मार्च को घर पर ताला लगाकर वह नागल चले गए थे। उसी दिन चोरों ने रात में मकान को खंगाल दिया। 24 मार्च को पड़ोसियों से चोरी होने की जानकारी मिली। वह लौट आए और जांच में पता चला कि चोर मुख्य द्वार के ताले तोड़कर घर में घुसे थे। चोर एक लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के जेवरात ले गए। सूचना पर पुलिस ने मुआयना कर जांच की थी। पड़ोस में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई है, जिसमें वह घर के अंदर घुसते हुए और निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने रविवार को ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed