फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शराब की 134 पेटियों के साथ तस्कर पकड़ा

शराब की 134 पेटियों के साथ तस्कर पकड़ा

Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
शराब की 134 पेटियों के साथ तस्कर पकड़ा
शराब की 134 पेटियों के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर टाटा एस में भरकर लायी जा रही हरियाणा मार्का देशी शराब की 134 पेटियों सहित एक शराब तस्कर को पकड़ा है। जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा।

कोतवाल यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि बीते रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हरियाणा से नसरूल्लागढ़ के रास्ते टाटा एस गाड़ी में शराब भरकर लाने की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। गांव शुक्रताल के मुख्य गेट पर नसरूल्लागढ़ की ओर से आ रही गाड़ी को जब रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। परंतु एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पकड़ी गई गाड़ी से हरियाणा मार्का देशी शराब की 134 पेटी बरामद हुई है। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब की पेटियों के ऊपर गाजर से भरे बोरे लाद रखे थे। कोतवाल ने बताया कि इतना ही नहीं अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी के आगे पीछे लगी नंबर प्लेट पर भी अलग अलग नंबर लिखवाए हुए हैं। फरार तस्कर फतेहपुर निवासी नागेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जबकि मौके से पकड़े गए गंगोह के गांव बाढ़ी माजरा के भिक्कू पुत्र मतलूब को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed