{"_id":"5bddee45bdec2269af649619","slug":"61541271109-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पर कुकर्म और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
सहारनपुर। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पति के खिलाफ कुकर्म और देवर के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र की निवासी विवाहिता की ओर से बताया गया कि उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया और मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने उसके साथ कुकर्म किया और देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर सात अक्तूबर को मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाना इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।