{"_id":"5bdb4f5ebdec22698b7fd326","slug":"61541099358-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायल 100 के सिपाहियों पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायल 100 के सिपाहियों पर मारपीट कर पैसे छीनने का आरोप
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोगों की सुरक्षा के लिए जिले में तैनात डायल 100 पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं। मोहल्ला वेद विहार निवासी युवक ने डायल 100 के दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने, उसकी जेब में रखे रुपये छीन लेने तथा जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने आरोपों की जांच सीओ को सौंप दी है।
मोहल्ला वेद विहार निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि वह मंगलवार सुबह गांधी कालोनी के निकट पीर पर गया था। कुछ देर के लिए वह वहीं बैठ गया। आरोप है कि उसी समय 100 डायल मोटरसाइकिल पर तैनात दो सिपाही वहां पहुंचे और उसे पकड़ उसकी तलाशी लेने लगे। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी जेब में रखे 2200 रुपये छीन लिए यही नहीं पैसे वापस मांगने पर जेल भिजवाने की धमकी दी तथा उसे भगा दिया। रास्ते में कुछ लोग को सिपाहियों की करतूत के बारे में बताया। उन्होंने सिपाहियों के आने का इंतजार किया, लेकिन सिपाही नहीं आए। इस मामले में बृहस्पतिवार को प्रदीप ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसका कहना है कि उसने बाइक का नंबर भी नोट कर लिया है और सामने आने पर दोनों सिपाहियों को पहचान भी लेगा। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा को सौंप दी है।